जमशेदपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बरसोल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में जयंत दास नामक व्यक्ति के पास से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत का 8 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी बस की आड़ में गांजे को ओडिशा से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल इलाके में की गई छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजे को दूर-दराज के इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन से बड़े गिरोह सक्रिय हैं।


