प्रतापगढ़ पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धोलापानी थाना अधिकारी रविंद्र पाटीदार के अनुसार, यह मामला 18 मई 2023 का है, जब पुलिस ने पांडुखनिया गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 56 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया था। पुलिस ने तीन कट्टों में भरा हुआ साढ़े 8 लाख रुपए कीमत का अफीम डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार चालक दिनेश पाटीदार, जो मध्य प्रदेश के पिपलिया मंडी का निवासी है, को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान इस तस्करी में पिपलिया मंडी निवासी दिनेश पाटीदार की संलिप्तता भी सामने आई थी। पुलिस पिछले 8 महीनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनेश पाटीदार को पीपल्या मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की और जानकारी जुटाने में जुटी है।


