8 मार्च को 250 जिलों में महिला शक्ति की दौड़:अस्मिता एथलेटिक्स लीग में 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ में भाग लेंगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को गौरी देवी महाविद्यालय में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का महिला शक्ति दौड़ में भाग लेगी। यह कार्यक्रम Sports Authority of India (सांई )और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रतियोगिता खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत होगी। जिसका उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है।
माय भारत विभाग के उपनिदेशक पंकज यादव एवं साई के प्रभारी अधिकारी शिव सैनी ने बताया कि अस्मिता लीग की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। यह पहल केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की प्रमुख योजना है। जिसके माध्यम से देशभर में महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाना है।
प्रतियोगिता में अंडर-13, 13-18 वर्ष एवं 18+ आयु वर्ग की एथलीट 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। आयोजन स्थल पर पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पूर्व चैंपियन एथलीट तथा जिला युवा अधिकारी तैनात रहेंगे। देश भर में 250 जिलों में यह दौड़ प्रतियोगिता होगी। जिसमें करीब 1 लाख से अधिक महिलाएं व युवतियां भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *