8 लाख की लकड़ी लोड ट्रक जब्त

सोनहत| वन विभाग ने छापेमारी कर ग्राम बेलिया में अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त लकड़ी की बाजार कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर जेएच 02 एएफ 0673 का एक ट्रक कीमती लकड़ी की तस्करी कर रहा है। इसके बाद वन अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर बेलिया जंगल में नाकेबंदी की। जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में लकड़ी के बोटे बरामद हुए। चालक मौके से फरार हो गया। परमिट और टीपी की जांच में पता चला कि प्राइवेट भूमि के नाम पर सिंगल परमिट लेकर अवैध धंधा चलाया जा रहा था। ट्रक और लकड़ी को जब्त कर डिपो में खड़ा कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेलिया से रामगढ़ छतरंग जंगल तक लोध छाल की तस्करी लंबे समय से जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *