8 लाख रुपये से भरा बैग कार से चोरी:बिलासपुर के व्यापार विहार में वारदात,व्यापारी दुकान बंद कर रहा था

बिलासपुर के व्यापार विहार में एक व्यापारी की कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना शनिवार रात को हुई, जब व्यापारी अपनी दुकान बंद कर रहा था। अज्ञात आरोपी कार से बैग निकालकर फरार हो गया। यह वारदात व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास हरे कृष्णा ट्रेडर्स के सामने शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। व्यापारी अजय कुमार अग्रवाल ने दिनभर की कमाई और उधार चुकाई गई 8 लाख रुपये से अधिक की रकम एक बैग में रखी थी। व्यापारी पैसों से भरा बैग अपनी कार में रखकर दुकान बंद करने शटर पर ताला लगाने गए, तभी अज्ञात चोर ने कार से बैग पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात तारबाहर टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक टोपी पहने युवक कार से बैग निकालते हुए दिख रहा है। हालांकि, उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। आरोपी बाइक पर फरार हुआ, लेकिन आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में भी चोर का चेहरा या बाइक का नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
दुकान की रेकी कर रहा था चोर पुलिस के अनुसार,व्यापारी अजय अग्रवाल को हाल ही में लोगों द्वारा चुकाए गए उधार के पैसे मिले थे, जिससे उनके पास बड़ी रकम जमा हो गई थी। तारबाहर टीआई को आशंका है कि चोर ने वारदात से पहले रेकी की होगी और दुकानदार की गतिविधियों पर नजर रखी होगी।
जाँच में लगी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उठाईगिरी के मामलों में पहले से लिप्त अपराधियों के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *