800 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण:सिरोही में तीन दिवसीय निशुल्क उपकरण वितरण शिविर शुरू

सिरोही के अजीत विहार में जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और जैन रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क अंग एवं उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ हो गया है। इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, कैलिपर, कृत्रिम हाथ, तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन और छड़ी जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। शिविर का लाभ लेने के लिए जिले के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे हैं। समाजसेवी जय विक्रम हरण ने बताया कि शिरीष हरण, आशुतोष पटनी, भरत सिंघवी, सुरेश जैन, आदित्य पटनी, जयंतीलाल जैन, विजय जैन और चुन्नीलाल कलबी सहित कई सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से राजेंद्र कुमार पुरोहित, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर से भंवर कंवर, मनीष यादव, दीपक सघवी, हरीश कुमार, गोपाल सिंह राव और जैन रिलीफ सोसायटी सिरोही का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान है। इस शिविर से लगभग 800 दिव्यांगजनों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसमें 200 तिपहिया साइकिलें, 100 व्हीलचेयर, कान की मशीनें, कृत्रिम अंग और अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह आयोजन दिव्यांगों के जीवन को सरल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *