87 पाव अवैध शराब जब्त आरोपी को किया गिरफ्तार

बेमेतरा| अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 87 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है। यह कार्रवाई चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोरसी निवासी रामकुमार पारधी अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए घर में भंडारण किए हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 87 पाव शोले देशी मसाला शराब (करीब 33,660 मिलीलीटर) कीमत लगभग 8,700 रुपए व बिक्री राशि 890 रुपए जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *