9वीं के बच्चों को इसरो में वैज्ञानिकों से मिलने का मिलेगा मौका, आवेदन कल से

बिलासपुर | इंडियन स्पेश रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने युविका 2026’ (युवा विज्ञानी कार्यक्रम) की घोषणा की है। इसका उद्देश्य 9वीं कक्षा के छात्रों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को इसरो केंद्रों में वैज्ञानिकों से मिलने, प्रयोगशालाएं देखने और स्पेस टेक्नोलॉजी को करीब से समझने का मौका मिलेगा। रहने, खाने और यात्रा खर्च की पूरी व्यवस्था इसरो करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इसके लिए 1 जनवरी 2026 तक 9वीं में पढ़ने वाले छात्र yuvika.isro.gov.in वेबसाइट पर जाकर YUVIKA 2026 लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। {रजिस्ट्रेशन शुरू: 27 फरवरी {अंतिम तिथि: 31 मार्च {पहली चयन सूची: 13 अप्रैल {दूसरी सूची: 20 अप्रैल {कार्यक्रम अवधि: 11 मई से 22 मई {8वीं कक्षा के अंक: 50% वेटेज {ऑनलाइन क्विज: 10% अंक {विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेल, एनसीसी,एनएसएस अतिरिक्त अंक {पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को 15% अतिरिक्त लाभ {हर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *