9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से, नतीजे 30 अप्रैल को घोषित करेंगे

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिला शिक्षा कार्यालय ने कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी कर दी है। जिसके अनुसार जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, सेजेस, अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा 7 मार्च से प्रारंभ होकर 14 मार्च तक चलेगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी विद्यालयों को परीक्षा संबंधी आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण करने कहा गया है। समय सारणी के अनुसार 7 मार्च को कक्षा नवमी का प्रथम प्रश्न पत्र हिंदी विषय का होगा। वहीं कक्षा ग्यारहवीं के लिए राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं फसल उत्पादन विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। डीईओ ने बताया कि 9 मार्च को कक्षा नवमी की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10 मार्च को कक्षा नवमी का विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र होगा। इसी दिन ग्यारहवीं के छात्रों के लिए जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं शरीर क्रिया विज्ञान की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। 14 मार्च को 11वीं के भूगोल एवं गणित की परीक्षा डीईओ ने बताया कि 11 मार्च को कक्षा नवमी का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इस दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 12 मार्च को कक्षा नवमी की गणित, वहीं ग्यारहवीं के छात्रों के लिए इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, कृषि एवं गणित विषय के प्रश्न पत्र होंगे। 13 मार्च को कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के समान विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। इनमें संस्कृत, आईटी, हेल्थ केयर, व्यावसायिक ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रिकल एंड हार्डवेयर तथा टेलीकम्युनिकेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं। 14 मार्च को कक्षा ग्यारहवीं के लिए भूगोल एवं गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *