9वीं-11वीं की संशोधित समय सारणी जारी, 30 से परीक्षा

पेण्ड्रा | जिले में शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है। परीक्षा 30 मार्च से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 30 मार्च को कक्षा 9वीं की हिन्दी व 11वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 1 अप्रैल को 9वीं अंग्रेजी और 11वीं हिन्दी, 2 अप्रैल को 9वीं संस्कृत व 11वीं इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, गणित और भौतिक शास्त्र की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को 9वीं विज्ञान व 11वीं राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन व उद्यान शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 6 अप्रैल को 9वीं सामाजिक विज्ञान व 11वीं गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन विषय होंगे। 8 अप्रैल को 9वीं गणित और 11वीं भूगोल व 9 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के समस्त व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *