भास्कर न्यूज | जांजगीर भास्कर न्यूज, जांजगीर। सक्ती पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 9.225 किलोग्राम गांजा, एक मारूति डिजायर सफेद रंग वाहन और लगभग 7 लाख रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमर सिंह गुप्ता (32) निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ और मनी राम उर्फ बंटी ध्रुव (20) निवासी नवापारा, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को मारूति डिजायर सफेद रंग वाहन क्रमांक सीजी 13 ए क्यू 2241 में गांजा बेचते और परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जांच में पुलिस को वाहन में रखा नीला-काला बैग मिला, जिसमें आठ पैकेट एक-एक किलोग्राम और दो पैकेट आधा-आधा किलोग्राम गांजा था। कुल गांजा की कीमत लगभग 4,55,000 रुपए आंकी गई है। वहीं वाहन की कीमत लगभग 2,25,000 रुपए है।


