9 घंटे में दो बार मालगाड़ी पटरी से उतरी:झांसी में सुबह डिरेल हुए डिब्बे को यार्ड में ले जाते वक्त फिर पटरी से उतरा

झांसी में गुरुवार सुबह फोर व्हीलर गाड़ियों से लोड मालगाड़ी पटरी से उतर गई। वो वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। तभी दो मिनट बाद मालगाड़ी की एक बोगी डिरेल हो गई। सूचना पर डीआरएम समेत रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक दुरुस्त कराया गया। करीब 2 से 3 घंटे झांसी-दिल्ली और कानपुर ट्रैक प्रभावित रहा है। भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 56 मिनट लेट हुई। वहीं चंबल एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। डिरेल हुए डिब्बे को प्लेटफार्म नंबर 5 के पास खड़ा किया गया था। करीब 9 घंटे बाद शाम को डिब्बे को यार्ड में ले जाया जा रहा था। जहां डिब्बे से माल उतारा जाना था। इस दौरान वही डिब्बा दूसरी बार पटरी से उतर गया। इससे प्लेटफार्म 5 पर आने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई। 9 घंटे में दूसरी बार डिब्बे के डिरेल होने से अफसरों में खलीबली मच गई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डिब्बे को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। बोगी नंबर 11 पटरी से उतरी
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी सिकंदराबाद खानपुर से चलकर कानुपर की ओर जा रही थी। 25 बोगी और एक इंजन की मालगाड़ी आज सुबह 7:33 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से 7:56 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 300 मीटर चलने के बाद 7:58 बजे मालगाड़ी एफ-केबिन के पास पहुंची, यहां पर इंजन और 10 बोगी निकलने के बाद 11वीं बोगी पटरी से उतर गई। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्टेशन के यार्ड में घटना होने से खलबली मच गई। डीआरएम दीपक कुमार सिंहा समेत रेलवे के तमाम अधिकारी पहुंच गए और ट्रैक को दुरुस्त कराने में जुट गए। आधी मालगाड़ी आगे और आधी पीछे ले गए घटना के बाद बोगी नंबर 11 को छोड़कर बाकी मालगाड़ी को दो हिस्सों में कर दिया गया। आगे के 10 बोगी को इंजन आगे खींचकर ले गया। वहीं, पीछे इंजन जोड़ा गया और बाकी की 14 बोगी स्टेशन की ओर लाई गईं। इसके बाद डिरेल हुई एक बोगी को जैक की मदद से पटरी पर लाया गया और इंजन लगाकर हटा लिया गया। अब रेलवे अधिकारी और 50 से ज्यादा कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इस ट्रैक को छोड़कर बाकी ट्रैक से ट्रेनों संचालन दो घंटे बाद शुरू कर दिया गया है। वंदे भारत ट्रेन 1 घंटा 56 मिनट तक रुकी घटना के बाद ओएचआई लाइन को बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद दिल्ली-झांसी ट्रैक से संचालन शुरू कर दिया गया। जबकि दो घंटे बाद झांसी-दिल्ली ट्रैक को भी शुरू कर दिया गया। इससे करीब 6 गाड़ियां प्रभावित हुई है। गाड़ी प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को झांसी स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। जब ट्रैक दुरुस्त हुआ तो 1 घंटा 56 मिनट बाद वंदे भारत रवाना की गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ये ट्रेनें हुई प्रभावित
मालगाड़ी डिरेल होने से लगभग आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई है। इसमें भोपाल से नई दिल्ली जा रही 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12107 मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस, 20976 चेन्नई एक्सप्रेस, 11904 इटावा-झांसी पैसेंजर, चंबल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन प्रभावित हुई हैं। वहीं, शाम साबरमती एक्सप्रेस, वंदे भारत, पांडुचेरी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस प्रभावित हुई हैं। दो घंटे ट्रैक प्रभावित रहा
झांसी रेल मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिंहा ने बताया कि मालगाड़ी की बैगन नंबर 11वीं डिरेल हुई थी। बाकी सब बैगन ठीक थे। सबसे पहले साइट को क्लीयर किया गया। जिससे ट्रेनों का संचालन जल्दी शुरू हो जाए। अब साइट को क्लीयर कर लिया गया है। करीब दो घंटे ट्रैक प्रभावित हुई। जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। पढ़ें ये भी जरूरी खबर… BHU में मनुस्मृति की प्रति जलाने से रोका, हंगामा: प्राक्टोरियल बोर्ड और छात्रों में धक्का-मुक्की; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया काशी हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) के कला संकाय चौराहे पर भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रतीकात्मक प्रति जलाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर बुधवार देर रात प्राक्टोरियल बोर्ड भी पहुंची। छात्रों को मना करने लगी, लेकिन वहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *