9 जिले खत्म, जिला आवंटन से पहले फिर विकल्प संभव

राज्य के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग के लिए जिला आवंटन में विलंब होने की संभावना है। 25 अगस्त को हुई चयन परीक्षा में पात्र शिक्षकों को पदस्थापन से पहले फिर से जिलों के विकल्प भरवाए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग में इस संबंध में विचार-मंथन शुरू कर दिया है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने चयन परीक्षा से पहले 50 जिलों के आधार पर शिक्षकों से पदस्थापन के लिए विकल्प भराएं थे। अब राज्य सरकार ने 9 जिले खत्म कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर की ओर से 25 अगस्त को हुई स्टाफ चयन परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पात्र शिक्षकों को जिला आवंटन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला आवंटन से पहले राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगा जाएगा कि शिक्षकों को पुराने जिलों के विकल्प के आधार पर ही जिला आवंटन किया जाए या फिर नए विकल्प मांगे जाएं। विदित रहे कि चयन परीक्षा में राज्य के 30696 शिक्षकों ने 40% से अधिक अंक हासिल किए हैं। इन्हें वरियता के आधार पर पदस्थापन के लिए जिला आवंटन किया जाना है। जिला आवंटन होने के बाद काउंसलिंग के जरिए उनकी पोस्टिंग होगी। अब 41 जिलों के आधार पर हो सकती है काउंसलिंग राज्य सरकार की ओर से 9 जिले खत्म करने से अनुमान लगाया जा रहा है कि पदस्थापन के लिए होने वाली काउंसलिंग अब 41 जिलों के आधार पर होगी। 28 दिसंबर को सरकार ने अनूपगढ़, सहित जोधपुर ग्रामीण, सांचौर, शाहपुरा, नीमकाथाना, जयपुर ग्रामीण व दादू, गंगापुर सिटी और केकड़ी जिले को खत्म करने का निर्णय किया है। अधिक अंकों वाले शिक्षकों को मिलेगी वरियता : चयन परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने वाले शिक्षकों को पोस्टिंग में वरियता दी जाएगी। हालांकि संबंधित जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पदस्थापन चाहने वाले चयनित शिक्षकों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *