9 दिन से बिजली नहीं, छात्रों की पढ़ाई पर असर:जामनिया में केबल फॉल्ट से वायरिंग जली; ग्रामीण बोल- अनाज भी नहीं पिस पा रहा

खरगोन जिले के जामनिया गांव में पिछले 9 दिनों से बिजली गुल है। केबल फॉल्ट के कारण गांव की वायरिंग जल गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। खुले तार पड़े होने से खतरा बना हुआ है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, खासकर आगामी परीक्षाओं को देखते हुए। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बच्चे ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा, अनाज पिसाई और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं में भी बाधा आ रही है। जहरीले जीवों का डर भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि 9 दिन पहले अचानक केबल में फॉल्ट हुआ, जिसके बाद पटाखों जैसी आवाजें आईं और तारों से चिंगारियां गिरने लगीं। इस दौरान कुछ लोग केबल के पास फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। भीकनगांव बिजली विभाग को घटना की सूचना और आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में बिजली कंपनी के भीकनगांव डिविजनल इंजीनियर हिमांशु चौहान ने बताया कि केबल में सुधार या उसे बदलने की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *