राजस्थान की 9 साल की बेटी ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में पदक जीता है। कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उदयपुर की 9 वर्षीय कियाना ने सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 11 में से 9 अंक हासिल किए। उनकी प्रभावशाली जीतों ने खेल में उनकी महारत का प्रदर्शन किया और उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष युवा शतरंज खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया। कियाना ने पोलैंड की प्रज्वोल्स्का एलिसिया, बेलारूस की झित्केविच वेलेरिया , रोमानिया की बडेस्कु एलिजा-योआना, वियतनाम की एएफएम ट्रान होआंग बाओ एन, ट्यूशिनिया की हधेक लीना, पोलैंड की तारदाजको हेलेना, स्लोवाकिया की मैकाकोवा बियांका, यूक्रेन की क्रावचुक दरिया और तुर्कमेनिस्तान की अर्सलानोवा सेल्बी को पराजित एवं दूसरे नंबर के प्रतियोगी से टाई ब्रेक कर कास्य पदक जीता। विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप, 12 से 18 अप्रेल 2025 तक ग्रीस में आयोजित हुई, जिसमे दुनिया भर के प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। कियाना परिहार ने अंडर-10 लड़कियों की श्रेणी में कांस्य पदक जीता है। कियाना पहले भी जीत चुकी कई मेडल इस साल भारत का प्रतिनिधित्व करेगी
2025 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी । कियान इस साल बटुमी, जॉर्जिया में होने वाली FIDE वर्ल्ड कप , थाईलैंड में होने वाली एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप , विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप-TBA कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप -TBA में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। कियाना बोली-मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना
एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर की कक्षा 5 की छात्रा कियाना ने बताया कि “विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है, और मैं वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस करती हूं। यह उपलब्धि न केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का भी प्रमाण है। कियाना ने कहा कि मैं अपने देश को गौरवान्वित करने और दूसरों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए उत्साहित हूं। मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना है, और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।


