900 से ज्यादा वॉकी-टॉकी एक्सपायर:12 साल पुराने वायरलेस सेट से चल रही बिलासपुर पुलिस, नहीं आती साफ आवाज

पुलिस विभाग का अपना रेडियो सिस्टम से जुड़ा वॉकी-टॉकी (मेनपैक सेट) और वाहनों में लगे ऐस्थेटिक सेट एक्सपायर हो चुके हैं। मेन पैक सेट की लाइफ 5 तो ऐस्थेटिक सेट की 8 साल होती है। लेकिन, बिलासपुर जिले की पुलिस 12 साल पुराना सेट इस्तेमाल कर रही है। सेट पुराने होने के कारण बातचीत के दौरान आवाज साफ सुनाई नहीं देती। कई जगहों पर तो मेन पैक सेट काम तक नहीं करते। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के बीच कम्यूनिकेशन के लिए रेडियो सिस्टम का उपयोग विभाग करती है। लेकिन, बीते कुछ समय से सिस्टम में आए दिन नई-नई तकनीकी खामियां आ रही है। रेडियो स्टेशन में मौजूद टेक्नीकल टीम के एक्सपर्ट सेट की मरम्मत कर किसी तरह काम चला रहे हैं। सरगुजा और बिलासपुर रेंज का हेडक्वार्टर बिलासपुर है। यहां से दोनों रेंज के 14 जिलों में रेडियो कम्यूनिकेशन सिस्टम से जुड़े वायरलेस सेट, टावर आदि का पूरा काम यहीं से होता है। दोनों रेंज में पुलिस के अधिकारी और जवान 900 से ज्यादा वायरलेस सेट इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें आने वाली खामियों की शिकायतें अलग-अलग जिलों से लगातार बिलासपुर आ रही है। यहां से टेक्नीकल टीम सेट में सुधार कर उन्हें फिर से पुराना सेट ही दे रही है। जहां आवाज की क्वालिटी की शिकायतें आ रही है। वहां अलग ऐ टॉवर और एंटीना भी लगाया जा रहा है। ऑफिसर मेस समेत शहर के भीतर कई डार्क स्पॉट बिलासपुर शहर की बात करें तो कई ऐसे डार्क स्पॉट है। जहां से मेन पैक सेट काम नहीं करते। इनमें शहर के बीच मुंगेली नाका, सिविल लाइन सीएसपी और एडिशनल एसपी कार्यालय, ऑफिसर मेस शामिल है। यहां कंट्रोल या फिर टीम को कमांड देने के लिए पुलिस को ऐस्थेटिक सेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। नेहरू चौक और आउटर क्षेत्रों के कई लोकेशन से आवाज क्लियर नहीं होने की शिकायत थी। इसके लिए जीपी एंटीना व टॉवर भी लगाए जा रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में पुराना सेट उपयोग में
पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा नक्सलियों से निपटने के लिए आधुनिक संसाधनों अपनाया जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सभी पुलिस कर्मियों को डिजिटल मेन पैक व ऐस्थेटिक सेट दिए गए हैं। क्योंकि इस पर बातचीत सिक्योर है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिलों में अभी भी एनालॉग सिस्टम टीम उपयोग कर रही है। 70 प्रतिशत सेट रिप्लेस होंगे
वायरलेस सेट पुराने जरूर हैं, लेकिन बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। जहां से भी शिकायत मिलती है, टेक्निकल टीम तुरंत सुधार करती है। कम्यूनिकेशन बेहतर करने के लिए बेलगहना, बलरामपुर समेत कई जगह नए टावर लगाए गए हैं। नेहरू चौक पर जीपी एंटीना लगाया गया है। नए सेट के लिए मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार 70 प्रतिशत से अधिक सेट रिप्लेस किए जाएंगे।
– पूजा कुमार, एसपी, रेडियो शाखा, बिलासपुर
डिजिटल और एनालॉग सेट की खासियतें
1. आवाज- शोर के साथ एकदम साफ
2.गोपनीयता- कम, कोई भी सुन सकता है उच्च एन्क्रिप्टेड
3.सुविधाएं- केवल आवाज़ जीपीएस, मैसेज, डेटा
4.दक्षता- एक चैनल पर एक बात एक चैनल पर कई कॉल संभव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *