बालोद| सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा यंजना साहू ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। यंजना ग्राम जुंगेरा की रहने वाली है। उसकी इस उपलब्धि पर साहू समाज के प्रमुख सुरेश साहू, देवानंद साहू, चंद्रहास साहू, हर्षित साहू, रोनित, चंचल, वाणी और रुद्र साहू ने खुशी जताई है।


