9th क्लास की स्टूडेंट को कम हाइट पर चिढ़ाते बच्चे:परेशान होकर तालाब में लगा दी छलांग; आईडी कार्ड से हुई पहचान

अजमेर में सरकारी स्कूल की 9th क्लास की स्टूडेंट ने तालाब में कूदकर सुसाइड की कोशिश की। बच्ची कम हाइट के कारण उसे दिए जाते तानों से परेशान थी। समय रहते एक युवक ने छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। घटना शुक्रवार शाम नसीराबाद सिटी थाना इलाके की है।
परिजन और नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 14 साल की बच्ची को उसकी क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट कम हाइट के कारण चिढ़ाते थे। बार-बार ऐसे कमेंट से उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई। इस कारण वो तनाव में थी। ऐसे में फ्रामजी चौक स्थित लाल डिग्गी में जाकर छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे कूदते हुए देखा। तब एक युवक ने समय रहते पानी में कूदकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बच्ची के आईडी कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया- बच्ची को हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई है। बच्ची को पहले कभी ऐसी परेशानी का सामना करने की बात से परिजनों ने मना किया है। शिकायत नहीं दी है। अपने स्तर पर स्कूल में बात करनी की बात कही है। (इनपट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *