छत्तीसगढ़ NSUI ने प्रदेश के छात्रों के लिए 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में 15% टिकट लोकल स्टूडेंट को नि:शुल्क टिकट उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में NSUI प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रविकांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। NSUI का आरोप : 65 हजार क्षमता, फिर भी सिर्फ 1,500 टिकट ₹800 में! ज्ञापन में कहा गया है कि— प्रदेश में 50 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं और बड़ी संख्या में छात्र मैच को प्रत्यक्ष देखना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रतिभाओं का हवाला अमित शर्मा ने कहा कि प्रदेश क्रिकेट प्रतिभाओं की भूमि रहा है।राज्य के प्रमुख खिलाड़ियों में— इन युवाओं ने छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है और यही प्रेरणा छात्रों तक पहुँचना जरूरी है। मांग : छात्रों के लिए कम से कम 15% सीटें मुफ्त हों NSUI ने कहा कि छात्रों को प्रेरित करने के लिए कम से कम—15% सीटें यानी लगभग 10,000 टिकट नि:शुल्क आवंटित की जाए। NSUI पदाधिकारियों ने विभाग से 48 घंटे के भीतर निर्णय लेने की मांग की है। NSUI ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में वे छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (CSCS) के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे और छात्रहित को प्राथमिकता देने का आग्रह करेंगे। NSUI ने कहा कि यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं,तो NSUI स्टेडियम का घेराव करेगी और मैच का विरोध करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ये रहे उपस्थित ज्ञापन देने वालों में—निखिल बंजारी, मेहताब हुसैन, वैभव मुजेवार, लक्की साहू, रिजवान खान, प्रतीक ध्रुव, सौरभ नाग, सत्यम,कपिल, अभी सूर्यवंशी आदि शामिल रहे।


