अबोहर में महिला समेत 2 से छीने मोबाइल:पुलिस बोली- चाय वाले से शिकायत लिखवाओ, तेजधार हथियार से डराया

पंजाब के अबोहर मे गुरुवार की शाम बाइक सवार युवकों ने एक महिला सहित 2 लोगों के मोबाइल छीन कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह कि पीड़ित ने जब थाने में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो पुलिस कर्मचारियों का कहना था कि थाने के बाहर चाय वाले से शिकायत लिखवा कर लाओ। जिसके बाद उन लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। स्थानीय गली नंबर 13 निवासी पीड़िता आशा बत्रा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान 2 लुटेरों ने हाथ से मोबाइल झपट लिया और हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारने का भी प्रयास किया। लेकिन उसके द्वारा शोर मचाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त मौके पर मौजूद उनके पड़ोसी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी गली में लूट की तीन वारदात हो चुकी हैं। पुलिस बोली चाय वाले से शिकायत लिखवाओ लेकिन आज तक पुलिस ने एक भी घटना का हल नहीं किया। इधर पीड़ित महिला का बेटा जब थाना नंबर 1 में अपनी शिकायत दर्ज करवाने गया तो, वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी ने कहा कि थाने के बाहर चाय वाले से शिकायत लिखवाकर लाओ। जिस पर महिला का कहना था कि पुलिस लोगों को चक्कर लगवाने के अलावा कुछ नहीं करती। इस लिए इन्हें शिकायत देने का भी कोई फायदा नहीं है। महिला के बेटे ने बताया बताया कि फोन पर घटना की सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर से छीना मोबाइल इसी प्रकार दूसरी घटना मलोट रोड चुंगी के पास हुई। जहां हथियारबंद लुटेरों ने पिकअप में बैठे व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। इस बारे में नई आबादी छोटी पौड़ी गली नंबर 11 निवासी पीड़ित पिकअप ड्राइवर प्रदीप सेठी ने बताया कि वह भंडारी की हट्टी से कंबल लेकर कहीं देने जा रहा था। कंबल उठाने के लिए पिकअप में बैठे-बैठे ही दुकानदार को गोदाम में आने की बात कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाते हुए उससे मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *