LIC के विकास अधिकारी घर में मृत मिले:सर्वेन्ट काम पर आया तो मालूम चला; पुलिस जांच में जुटी

शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके एक मकान में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। कोटा रेंज आईजी, सिटी एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी में मौका मुआयना किया। एफएसएल, फॉरेंसिक मेडिसिन की टीम, डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर में अकेला ही रहता था। सुबह जब सर्वेंट काम के लिए आया तो घटना का पता लगा। फिलहाल मौत के कारण सामने नही आए है। मृतक संजय (55) नम्रता आवास इलाके में रहते थे। एलआईसी में विकास अधिकारी के पद पर रहे हैं। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि संजय मकान में अकेले रहते थे। सुबह परिजनों के फोन करने पर उन्होंने नहीं उठाया। संजय अपने घर में मृत हालत में मिला था। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। परिजनों ने सुबह कॉल किया। संजय ने कॉल नही उठाया। जिसके बाद मकान में काम करने वाला सर्वेंट आया तो संजय अपने कमरे में बेड के पास पड़ा मिला। उसके मुंह पर चोट लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *