जयपुर से भुवनेश्वर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू:सप्ताह में चार दिन होगी संचालित;कोहरे से तीन फ्लाइट दोबारा हुई लेट

राजस्थान से भुवनेश्वर जाने वाले पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर है। राजधानी जयपुर से भुवनेश्वर के लिए नए साल में आज से नई फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएगी। शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IX – 2801 भुवनेश्वर से सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई। जो 2 घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा कर सुबह 10 बजकर 45 जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की फ्लाइट IX – 2802 ने सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी। जो 2 घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा कर दोपहर 1:05 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह फ्लाइट हर सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। वहीं कोहरे और धुंध की वजह से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल आज भी गड़बड़ाया हुआ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट आज भी अपने निर्धारित वक्त 12 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाई है। ऐसे में अब IX – 1199 लगभग 5 घंटे बाद शाम 5 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी आज अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं। बता दें कि देशभर सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे और धुंध की वजह से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल पूरी तरह से गड़बड़ा चुका है। पिछले एक सप्ताह में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 दर्जन से ज्यादा फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर टेक ऑफ और लैंडिंग नहीं कर पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *