कुंवारिया में कलेक्टर ने की जनसुनवाई:58 शिकायतों में से 37 का मौके पर किया समाधान

राजसमंद कलेक्टर बालमुकंद असावा ने कुंवारिया कस्बे में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्या को सुनते हुए मौके पर समस्या के समाधान करवाए। ग्राम पंचायत कुंवारिया परिसर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा और उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कई मुद्दों पर दी शिकायतें
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों ने कई मुद्दों पर शिकायतें दी। जिसमें अधिकांश शिकायत सड़क निर्माण, पानी की समस्या, बिजली की आपूर्ति की समस्या रही। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को कोई भी समस्या न हो और उनकी शिकायतों का समय पर निवारण किया जाए। साथ ही उन्होंने इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर ही हुआ समाधान
जनसुनवाई में ग्राम बाघेरी में पानी की कमी की शिकायत पर सहायक अभियंता जलदाय विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बस स्टैंड क्षेत्र में शराबियों द्वारा उत्पात मचाने की शिकायत पर थानाधिकारी को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रोडवेज और सड़क मरम्मत नीलकंठ महादेव से अम्बेडकर सर्किल तक की सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को रोड मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में कुंवारियां हॉस्पीटल में 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने, रोडवेज सेवा नियमित करने, और सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। जनसुनवाई में आए 58 परिवाद
जनसुनवाई में कुल 58 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 37 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *