व्यंकटेश लोक मंदिर में फूहड़ गानों पर बनी रील वायरल:सतना में हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी, अश्लील गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग

सतना के प्राचीन पवित्र व्यंकटेश लोक मंदिर में फूहड़ गानों पर 2 युवतियों के रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में अश्लीलता भरी कई रील बनाए जाने पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, शहर के मुख्तयारगंज स्थित प्राचीन व्यंकटेश मंदिर परिसर में 2 युवतियों ने अश्लील फिल्मी गानों पर नाचते हुए रील बनाई थी। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसी तरह के कई वीडियो वायरल होने के बाद से ही सनातन धर्म के लोगों मे नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर परिसर को बना दिया पिकनिक स्पॉट बजरंग दल के जिला सह मंत्री सचिन शुक्ला ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ो रूपए खर्च कर पौराणिक महत्व के प्राचीन व्यंकटेश मंदिर परिसर का कायाकल्प नगर निगम ने करा कर पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप कर दिया गया। इस परिसर को ठेके पर भी दे दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिर को पिकनिक स्पॉट बना देने से यहां असामाजिक तत्वों का जमघट रहता है। यह हिंदू आस्था पर चोट है। प्रशासन को मंदिर परिसर में होने वाली अश्लील गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *