सिवनी मालवा में गुरुवार-शुक्रवार की रात 6 साल की बच्ची का शव नयापुरा नहर की पुलिया के पास पड़ा मिला है। इस पूरे मामले में बच्ची के साथ रेप होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई है। जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना के बारे में मृतिका नाबालिग बच्ची के परिजनों ने बताया कि आरोपी का नाम अजय धुर्वे है। वह ग्राम खारदा का रहने वाला है, जो कि खेत पर ग्राम नयापुरा में काम करता था। आरोपी युवक ने हत्या के बाद शव को नहर की पुलिया के पास फेंक दिया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल से नाबालिग के शव को सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई है। जहां चिकित्सकों की पैनल के तरफ से पीएम किया जाएगा। थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके ने बताया कि नाबालिग का शव मिला है। किस तरह से उसकी हत्या की गई है, इसके साथ ही रेप की भी आशंका है। पीएम के बाद ही रेप और हत्या की पुष्टि की जा सकेगी।


