छिंदवाड़ा में 5 डिग्री पर पहुंचा पारा:मौसम साफ, कोहरा छटा; शीतलहर से तापमान में कमी

छिंदवाड़ा में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यहां शुक्रवार सुबह 5.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री तक रहा। आसमान साफ होने और लगातार शीत लहर के कारण टेंपरेचर सामान्य से कम है। आज कोहरा भी दिखाई नहीं दिया है लेकिन कोयलांचल व तामिया की वादियों में कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 500 मीटर की रह गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक रविवार और सोमवार को तापमान और भी कम रह सकता है। अगले सप्ताह तक ठंड के और बढ़ने के संभावना है। आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग ने मौसम संबंधी परिस्थितियों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई चेतावनी नहीं जारी की है। प्रदेश की सभी जिलों का मौसम नम बना रह सकता है। कहीं भी घने कोहरे को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस कारण ठंड का एहसास तेज होगा। इधर ज्यादा ठंड पड़ने के कारण किसानों को फायदा हो रहा है खासकर गेहूं की फसल ठंड के कारण अच्छी पकेगी। देखें मौसम की कुछ तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *