अशोकनगर में घना कोहरा:100 मीटर रही विजिबिलिटी, दिन में तेज धूप निकलने से सर्दी में राहत; अधिकतम पारे में बढ़ोतरी

अशोकनगर में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों की संख्या काफी कम दिखी। अब दिन चढ़ने के साथ मौसम खुला है। पिछले दो- तीन दिनों से घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ी है। हालांकि दिन में तेज धूप से ठंड का असर कम रहता है। वहीं, गुरुवार को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 20. 6 डिग्री रहा। यह अब बढ़कर 26.4 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *