मानसा में 100 लीटर अवैध शराब जब्त:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर, लाइसेंस भी नहीं मिला

मानसा में पुलिस ने एक व्यक्ति को 100 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। थाना सरदूलगढ़ के हवलदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब लेकर आ रहा है। अगर कार्रवाई की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत पुलिस द्वारा गांव खैरा कला के सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है और उनसे पुलिस ने 100 लीटर में जाए शराब बरामद की है। उसके पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। वहीं जिला पुलिस मुखी ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि जिले भर में किसी भी व्यक्ति को नशा देने की अनुमति नहीं है। अगर कोई व्यक्ति नशे की स्मगलिंग करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *