धमतरी में मोबाइल दुकान और ढाबे में चोरी:5 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, सिगरेट-गुटखा बरामद; कैश खाने-पीने में खर्च किया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मोबाइल दुकान और ढाबे में चोरी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मोबाइल दुकान से चोरी के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि ढाबे से चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल दुकान से 29,650 रुपए का सामान बरामद किया है। वहीं, ढाबे से चोरी हुई सिगरेट, राजश्री और आशिकी गुटखा भी जब्त किया गया है। यह घटना धमतरी जिले के कुरुद और भखारा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सिलीडीह और एक ढाबे में हुई थी। मोबाइल दुकान से नाबालिग सहित तीन चोरों ने बड़ी संख्या में मोबाइल चुराए थे। ढाबे से चोरों को कैश नहीं मिला, तो वे सिगरेट और गुटखा ले गए। चोरी की गई कैश आरोपियों ने खाने-पीने में खर्च कर दी थी। दुकानदारों और ढाबा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। दुकान का ताला तोड़कर घुसे थे आरोपी भैसबोड़ निवासी कृष्णकांत साहू ने सिलीडीह स्थित अपनी मोबाइल दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर पर आग लगाने के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने जरवायडीह निवासी 28 वर्षीय ठाकुर राम पाल और 19 वर्षीय अनिरुद्ध निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नाबालिग को न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आरोपियों से 4 कीपैड मोबाइल, 1 जियो भारत मोबाइल, 1 रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल और 27 कॉम्बो जब्त किए गए हैं। ढाबे से नकदी, सिगरेट और गुटखा चुराया कुरुद स्थित देवेंद्र ढाबे में 18 नवंबर की देर रात चोरों ने पीछे का शटर उठाकर प्रवेश किया था। उन्होंने नकदी, सिगरेट और गुटखा चुराकर आपस में बांट लिया। चोरी की गई नकदी आरोपियों ने खाने-पीने में खर्च कर दी थी, जबकि बचा हुआ सामान नया बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों से 13 पैकेट सिगरेट, 2 आशिकी और 1 पैकेट राजश्री गुटखा जब्त किया है। इस मामले में वार्ड 2 कारगिल चौक निवासी सागर उर्फ बब्बन ध्रुवंशी और वार्ड 14 संजय नगर, कुरुद निवासी दयालु सारथी को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *