डिप्टी सीएम दिया कुमारी बोली:कांग्रेस ने प्रदेश की सड़कों को तोड़ मरोड़ कर रख दिया, भाजपा सरकार में जो सड़कें बनेगी, वो बहुत अच्छी होगी

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने टूटी सड़कों के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सुपोषित अभियान के शुभारंभ पर कोटा में मीडिया से बातचीत में दिया कुमारी ने कहा प्रदेश में खराब सड़कों की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी। उन्होंने सड़कों को तोड़ मरोड़ कर रख दिया था। सभी सड़कें बहुत ही बुरी हालत में थी। अभी हमारी सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है जो भी टूटी सड़कें है,नॉनपेचेबल है उनको ठीक करें। अधिकारी भी फील्ड में जा रहे हैं अधिकारी भी पूरी तरह से क्वालिटी का ध्यान रख रहे हैं। डीएलपी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) की सड़कों पर भी हम जल्द से जल्द काम करवा रहे हैं। जो ठेकेदार है। डीएलपी पीरियड की सड़कों पर काम करवा रहे हैं। आप बिल्कुल निश्चित रहिए अब भाजपा सरकार में जो सड़कें बनेगी वह बहुत अच्छी बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहुत ऐतिहासिक बजट दिया है। इतना काम दिया है कि विपक्ष ने भी इसका बखान किया है बढ़ाई की है। विपक्ष ने कहा है कि इतना अच्छा बजट एक एक क्षेत्र को, चाहे विधायक किसी भी पार्टी का हो बहुत कुछ दिया। जितनी सड़के मिली, आंगनबाड़ी मिले , जितना पानी, बिजली का काम हुआ है। इतना भरपूर विकास का काम इससे पहले राजस्थान में कभी किसी भी एक बजट में नहीं मिला।
दिया कुमारी ने कहा सुपोषित अभियान अच्छा अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत की थी। यह काफी महत्वपूर्ण, बहुत जरूरी है। गर्भवती महिला सुपोषित होगी तो नई पीढ़ी भी सुपोषित होगी। हम सब चाहते हैं कि नई पीढ़ी स्वस्थ हो। उन्हें हर प्रकार से पोषण मिले। उसके बारे में जानकारी भी हो, क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, कैसे स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उसी कड़ी में आज महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *