सागर में रविवार से होगी चिन्मयानंद बापू की रामकथा:कल 1100 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी, बुंदेली विधाओं की दी जाएगी प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत चिन्मयानंद बापू की श्रीराम कथा का आयोजन सागर के खेल परिसर मैदान में 15 से 21 दिसंबर तक होगा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट ने शुक्रवार को बापू की कथा के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। कथा के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि शनिवार को कथा के पूर्व 1100 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बुंदेलखंड़ी विधाओं की छाप देखने को मिलेगी। चिन्मयानंद बापू की सागर में यह 12वीं और भारत में जीवनकाल की 579वीं कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। खेल परिसर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डोम लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि चिन्मयानंद बापू की ससुराल भी सागर में है, इस वजह से सागरवासियों के चिन्मयानंद बापू दामाद भी माने जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *