उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोलकाता से पत्नी, बेटे और बहू के साथ घूमने आए 79 साल के पर्यटक की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम अरुण दास था। वे 10 दिसंबर को टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। अरुण दास के पुत्र अयन दास ने बताया कि वे लोग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आरण्यक होटल में ठहरे थे। सुबह पिताजी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया कि उन्हें यहां लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें हार्ट की परेशानी थी।


