फीस बढ़ोतरी को लेकर मोरारका कॉलेज में स्टूडेंट का प्रदर्शन:आदेश को काला फरमान बताया, बोले- निर्णय बदलें कुलपति

शेखावाटी यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज फीस में बढ़ोत्तरी से छात्राओं में आक्रोश है। शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में छात्राओं ने जिला मुख्यालय स्थित आरआर मोरारका कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर जमकर नारे लगाए। एसएफआई के महासचिव साहिल कुरैशी ने कहा- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स को ठगने का काम शुरू कर दिया है। यह विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक भार है। कॉलेज में गरीब, मजदूर और किसान तबके के पढ़ने वाले छात्र है, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। फीस वृद्धि से उन पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। यह छात्राओं के लिए काले फरमान से कम नहीं है। इसलिए एसएफआई की मांग है कि बढ़ाई गई फीस वापस लेने का आदेश जारी किया जाए। विरोध प्रदर्शन के बाद कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। एसएफआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आगामी दिनों में फीस कम नहीं की तो एसएफआई द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनेक स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *