भोपाल से 758 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन:सीएम बोले- राजधानी में विक्रमादित्य-भोज द्वार बने; रातापानी टाइगर रिजर्व का भी हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने शुक्रवार अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर भोपाल संभाग के कुल 758 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए कार्यक्रम में भोपाल के कुल 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ। इनकी लागत 17.59 करोड़ रुपए है। CM ने भोपाल के अलावा रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर जिलों के भी विकास कार्यों का भी वर्चुअली भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल आने वाले रास्तों को गौरवशाली अतीत से जोड़ने की जरूरत है। भोपाल प्रवेश के लिए एक द्वार राज विक्रमादित्य के नाम पर बनाया जाना चाहिए। जिन्होंने भोपाल से निकलकर पूरे देश में पहचान बनाई। ऐसे ही एक द्वार राज भोज के नाम पर भी बनना चाहिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह रातापानी टाइगर रिजर्व का भी लोकार्पण किया। राजधानी के इतने करीब टाइगर रिजर्व होने पर उन्होंने कहा- हमारे भोपाल की कई सड़कें ऐसी हैं जहां दिन में आदमी चलते हैं और रात में बाघ। यह बात सुनकर लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। भोपाल में 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *