सिवनी के कुरई में चलाया नशामुक्ति अभियान:स्टूडेंट्स ने लिया संकल्प; पोस्टर, भाषण, निबंध कला से दिया परिचय

जिले के शासकीय महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पोस्टर, भाषण, निबंध,नारा लेखन, वाद विवाद, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर पंकज गहरवार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवाओं को जोड़ना हैं। क्योंकि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। युवाओं की शक्ति का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं। आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के विजेताओं अलमास खान, अर्चना उईके, शिल्पा कावल,हिमांशु बरमैया, अमूल सुरपाम इत्यादि विजेताओं को प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी क्षमता के अनुसार अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर तीजेश्वरी पारधी, नागेश पंद्रे, रामप्रसाद डेहरिया, भूमेशवरी राहंगडाले सहित कालेज का स्टॉप और छात्र- छात्रा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *