सिंधी समाज के आराध्य संत श्री हरिकिशन दास उदासी के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी हरि नारायणधाम में गुरुवार को मध्याह्न 12 बजे भोग साहब का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद रात्रि 8 बजे आरती होने के पश्चात बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या हुई। इसमें सुप्रसिद्ध गायिका जिया परमार ने बाबा खाटू श्याम के भजनों से पूरे पंडाल को थिरकने को मजबूर कर दिया। एक के बाद एक बाबा के भजन सुनाकर पूरी भजन संध्या में भक्तों को लीन कर दिया। भजन संध्या रात्रि 1:30 बजे तक श्रद्धालुओं की मांग पर चलती रही। इसके बाद बाबा जी का जन्म उत्सव केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद खीर, दाल पुरी, छोले पाव, गुलाब जामुन आदि का प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम में संत दीदी कला देवी उदासी, संत कार्तिक उदासी, संत बाबूलाल उदासी, संत निखिल उदासी, राजकुमार शादीजा, गोवर्धन आसवानी, पुरुषोत्तम केसवानी, ललित परानी, मनीष रिझवानी, सोनू लोटनी, अनिल लोटनी आदि कई समाजजन मौजूद थे।


