इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह अपने साथ में पेट्रोल भी लाई थी। उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद पुलिसकमियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला का ऐसा करने से रोक लिया। ये घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान है। कई शिकायतें कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे दुखी होकर उसने ये कदम उठाया। महिला ने बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से सबंध है। जिस वजह से पति उसे प्रताड़ित करता है। वह उसे छोड़ने को लेकर दबाव बना रहा है। महिला को एमवाय अस्पताल भेजा, हालात सामान्य छोटी ग्वालटोली थाने के एसआई विजय ने बताया- हीरानगर में रहने वाली प्रिया जायसवाल (35) अपने पति गोलू के मामले में सुनवाई नहीं होने को लेकर रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थी। यहां पर उसने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने महिला को आग लगाने से रोक लिया। एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी हालत सामान्य है। देखें 3 तस्वीरें…


