ऑटो चालक हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार:जान से मारने की धमकी के बाद हत्या की रची साजिश, काफी समय से था विवाद

सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मल स्कूल के पीछे ऑटो चालक सूरज प्रमाणिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज जायसवाल उर्फ मनोज पगली, पिंटू सिंह, प्रकाश कुमार सिंह और विकास सिंह उर्फ हेते शामिल हैं। सूरज की हत्या गुरुवार को सुबह गोली मारकर की गई थी। एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूरज प्रमाणिक और मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले सूरज ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची। 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मनोज ने अपने साथियों पिंटू सिंह और प्रकाश कुमार सिंह के साथ हत्या की पूरी योजना बनाई। गुरुवार की सुबह इस साजिश को अंजाम देते हुए सूरज पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तकनीकी और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *