गोड्डा में दो कार की आमने-सामने टक्कर:पीरपैंती मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय पुल के नजदीक दो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें दोनों कार के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है। इधर, सूचना पाकर स्थानीय मेहरमा थाना के थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी के निर्देश पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। दोनों कार के चालक नशे में थे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों गाड़ियां अत्यधिक रफ्तार में थी। साथ ही दोनों कार के चालक भी नशे में थे। एक कार पीरपैंती से गोड्डा की तरफ जा रही थी तो दूसरी गोड्डा से पीरपैंती की तरफ आ रही थी। इसी क्रम में यह घटना हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *