मोगा में ओवरस्पीड पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसा बीते कल हुआ था। मृतक की पहचान फतेहगढ़ कोरोटाना गांव निवासी रजनीश (38) के नाम से हुई है। मृतक के पिता सोम नाथ ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रजनीश कुमार दुकान के बाहर सुबह सफाई कर रहा था। तेज रफ्तार पिकअप जिस को मनदीप सिंह निवासी मलोट लापरवाही ओर चला रहा था। ने मेरे बेटे रजनीश को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद रजनीश कुमार को मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सोमनाथ के बयानों पर पुलिस ने मनदीप सिंह के ऊपर केस दर्ज कर लिया है।


