बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस के 14 और फेरे रद्द:17 जनवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन, फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्यों के कारण फैसला

बाड़मेर से जम्मूतवी और जम्मूतवी से बाड़मेर चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस अब 17 जनवरी तक संचालित नहीं होगी। उत्तर रेलवे मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनों को कैंसिल किए गया है। बता दें कि बीते दिनों एक आदेश के बाद 2 जनवरी से ट्रेनों के 6-6 फेरें आंशिक रद्द किए गए थे। जिसे बढ़ाकर 7-7 ट्रिप कैंसिल करते हुए 17 जनवरी तक कर दिए गए है। दरअसल, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में 2 से 10 जनवरी के मध्य छह-छह ट्रिप रद्द किए गए। अब इसको बढ़ाकर सात-सात (कुल 14) ट्रिप और कैंसिल किए गए हे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनें 8 से 14 जनवरी के मध्य रद्द और आंशिक रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी कारण ट्रेन 14662 जम्मूतवी से बाड़मेर चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस पहले से 7 जनवरी तक कैंसिल की गई थी। उसे बढ़ाकर 8 से 14 जनवरी 7 ट्रिप किए गए है। ट्रेन 14661 बाड़मेर से जम्मूतवी चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस 10 जनवरी से बढ़ाकर 11 से 17 जनवरी तक की कैंसिल की गई है। रेलवे ने आज आवागमन के 7-7 ट्रिप रद्द किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *