पोषित लाडो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ:पहले चरण में 36 हॉस्टल की 2900 छात्राओं को मिला लाभ, औसत 1.37 ग्राम बढ़ा हीमोग्लोबिन

जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को पोषित लाडो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। 23 जुलाई से शुरू किए अभियान के पहले चरण में 36 हॉस्टल की 2900 छात्राओं में प्रति छात्रा हीमोग्लोबिन में औसत 1.37 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिला प्रशासन, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 23 जुलाई को नवाचार पोषित लाडो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ किया था। इसमें 36 हॉस्टल की 2900 छात्राओं को एनीमिया प्रबंधन कर लाभांवित किया गया। छात्राओं में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए सर्वे, स्क्रीनिंग की गतिविधियां की गई। चिकित्सकीय परामर्श पर एल्बेंडाजोल, आयरन की गोलियां दी गई। दूसरे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी राजेश चौधरी, डीईओ पीयूष शर्मा, सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, उप जिला प्रमुख छीतरलाल पालरिया सहित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि पोषित लाडो अभियान में छात्राओं के हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी हुई है। पोषित लाडो अभियान में बेहतर काम करने पर 10 कार्मिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किशनगंज बीसीएमओ डॉ. निशांत सैनी, शाहाबाद सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण यादव, एनएचएम डीपीएम दिलीप शर्मा, डीपीएम आईपी ग्लोबल नरेंद्र जांगिड़, डीपीसी आईईसी नीतू शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आकाश मीणा, एएनएम संगीता, लैब टेक्नीशियन ललित कुशवाह, असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन जगदीश पाटीदार, सीएचओ संजय मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *