26 किलो पोस्त के साथ एक गिरफ्तार:कार में फलौदी से लेकर आया था, पुलिस को देखकर घबराने पर हुआ शक

जिले के रायसिंहनगर में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने एक व्यक्ति को पोस्त सहित पकड़ा। डीएसटी को एक व्यक्ति के फलौदी से रायसिंहनगर पोस्त लेकर आने की सूचना थी। इस पर रायसिंहनगर पुलिस को आरोपी का हुलिया बताया गया। आरोपी की लोकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। दोपहर में डीएसटी और रायसिंहनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अनूपगढ़ रोड पर नाकेबंदी की। यहां कार में युवक आता नजर आया। डीएसटी के इनपुट से मिलता-जुलता युवक नजर आने पर पुलिस टीम ने उसे रोका। इस पर कार में बैठा युवक घबरा गया। उसकी घबराहट देखकर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक बैग में 26 किलो पोस्त बरामद हुआ। डीएसटी इंचार्ज रामविलास ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुरुआती पूछताछ में युवक के पहली बार यह पोस्त इस इलाके में लाने का पता लगा है। युवक यहां यह पोस्त किसे देने वाला था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *