सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में राशन डीलर की रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए पात्र आवेदकों के साक्षात्कार 8 जनवरी, को संबंधित तहसीलों की आवंटन सलाहकार समिति के समक्ष मिनी सचिवालय झालावाड़ के कमरा नम्बर 314 में आयोजित होंगे। डीएसओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहसील झालरापाटन की उचित मूल्य दुकान बोरदा-।। के लिए प्रातः 11 बजे, तहसील असनावर की लावासल-।। ढाबली के लिए प्रातः 11.30 बजे, तहसील पचपहाड़ की आंकखेड़ी-। के लिए दोपहर 12 बजे, तहसील अकलेरा की बोरबन्द-। के लिए दोपहर 12.30 बजे तथा तहसील गंगधार की राशन डीलर दुकान केलूखेड़ा-।। के लिए दोपहर 1 बजे साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने साथ सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहे अन्यथा उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।


