गौकशी के विरोध में घंटाघर पर धरना, रोड जाम:गाय के अवशेष मिलने पर भड़के गौसेवक, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े

बरोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गौकशी का मामला सामने आने के बाद गौसवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गौसेवकों ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साथ घटना के विरोध में घंटाघर पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस घंटाघर पहुंची और लोगों से धरना खत्म करने के लिए समझाइश की, लेकिन गौसेवकों का कहना है कि जब तक पुलिस गौकशी के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा। रामकिशन काहल्या, नरेंद्र सिंह जयसिंहपुरा ने बताया कि बरोनी थाने से करीब आधा किमी दूर गौकशी की गई है। लोगों को इसके अवशेष आज सुबह मिले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है। मेन आरोपी हमेशा पुलिस गिरफ्त से दूर रहता है। अभी भी पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया है, लेकिन वह प्रमुख आरोपी नहीं है। पुलिस की लापरवाही के चलते सैकड़ों गौसेवक आज दोपहर करीब दो बजे घंटाघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला फूंककर धरने पर बैठ गए। इससे गांधी पार्क-कलेक्ट्रेट वाले रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मुख्य आरोपी समेत गोमांस खाने वालों को भी गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। बजरी वाहनों की एंट्री करने पर है पुलिस का ध्यान नरेंद्र सिंह जयसिंहपुरा ने बताया कि दो तीन माह में हीं दो तीन गौकशी की घटना हो चुकी है। इसले अलावा बनास नदी में इस तरह से और भी गौकशी की घटना हो रही है, लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं करती है। मुख्य आरोपी को आज तक नहीं पकड़ा है। पुलिस का पूरा ध्यान बजरी पर है कितने वाहन किन नंबरों के एंट्री के निकल रहे और कितने बिना एंट्री के निकल है। गौकशी रोकने पर कोई ध्यान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *