संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी:पापा के संघर्ष में बच्चे भी शामिल, ठंड में तख्ती लेकर धरने पर बैठे

वेतनवृद्धि और संविदा नीति लागू करने की मांग को लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन (शुक्रवार) को भी जारी रहा। काले कपड़े पहनकर, हाथों में स्लोगन की तख्ती लिए, अपने छोटे बच्चों और परिवारों के साथ वैशाली नगर स्थित कुक्कुट विकास निगम मुख्यालय के सामने बैठे प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराया। बच्चे भी अपने पापा के साथ दे रहे हैं। ऐसी ठंड में वे हाथ में स्लोगन की तख्ती लिए बैठे हैं। इन कर्मचारियों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और परिवारों को दैनिक जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। निगम मंडल की चुप्पी और ठोस जवाब न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी महासंघ के सदस्य प्रणय सक्सेना ने कहा कि’हमारे छोटे-छोटे बच्चे इस सर्द मौसम में हमारे साथ बैठकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि हमारे बच्चों और परिवारों के भविष्य की लड़ाई है’। धरने को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओ ने समर्थन देते हुए संबोधित किया। प्रदर्शन का प्रभाव प्रमुख मांगें आगामी रणनीति यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर और भी उग्र रूप लेगा। मध्य प्रदेश कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश राठौर ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *