बालाघाट में बैंक लिंक फेल होने से किसान परेशान:दो दिन से नहीं हो रहा काम; सुबह से लाइन लगा रहे किसान

बालाघाट में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के गोंदिया रोड स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान होते रहे। किसान महेश चौधरी और महिला किसान रुकमणी ने बताया कि लिंक फेल होने के चलते पिछले दो दिनों से वह बैंक के चक्कर लगा रहे है। बैंक से भुगतान की आस में हमें सुबह से लेकर देर शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान बैंक पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। बैंक में किसानों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं है, ना ही सामने कोई उनके लिए व्यवस्था बनाई गई है। जहां किसान आराम से अपने भुगतान तक इंतजार कर सके और बैंक के अंदर भीड़ ना लगें। बैठक व्यवस्था नहीं होने के कारण, किसान, आसपास की दुकानों के सामने बैठते हैं। यही नहीं बल्कि पुरुष किसानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिला किसानों के लिए शौचालय तक के इंतजाम नहीं है। अधिकारियों से की शिकायत
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधक शाखा बालाघाट के प्रबंधक आशीष मिश्रा बताते है कि दो दिनों से बैंक में लिंक फेल चल रही है। जिसके चलते किसानों के साथ-साथ बैंक कर्मचारियों भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी है। जब तक लिंक काम नहीं करती, तब तक थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। लिंक के शुरू होते ही किसानों को त्वरित भुगतान कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *