अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, हालत गंभीर:सिवनी के घंसौर में हादसा, घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा

सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक में आने वाले अमोदा के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक चालक फिसलकर गिर गया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि बाइक सवार सुरेश मर्सकोले घर की तरफ जा रहा था। जब वह अमोदा गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने इसकी जानकारी घंसौर पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *