सबएरिया मैनेजर द्वारा अवकाश और पेड हॉलिडे बेचे जाने का आरोप
कोतमा। औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एक्ट के तहत संडे या पीएचडी करने पर डबल हाजिरी का भुगतान किया जाता है। संडे देने के नाम पर कोतमा गोविंदा उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अतिरिक्त लाभ लेकर कर्मचारियों को संडे ड्यूटी दिए जाने का मामला ऊजागर हुआ। कोल इंडिया के अनुसांगी कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में कोतमा गोविंदा उपक्षेत्र के अंतर्गत कर्मचारियों को संडे ड्यूटी देने के नाम पर अधिकारियों द्वारा गोरख धंधा उजागर हुआ सामान्य तौर पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को रोटीशन के तौर पर जिनकी सप्ताह में कम से कम पांच हाजिरी हो ऐसे आवश्यक ड्यूटी वाले कर्मचारियों को संडे देने का प्रावधान किया गया है किंतु विश्वस्थ्य सूत्रों से पता चला कि कोतमा गोविंदा उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा नियमों को ताक में रख अपने चाहेतो को संडे बांटने का मामला उजागर हुआ। प्रबंधक ने अब तक नियमों को शिथिल करते हुए व्यक्तिगत लाभ देने का गोरख धंधा चल रहा है उच्च अधिकारियों को सूक्ष्म जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही करनी चाहिए।


