फाजिल्का के अबोहर में चलती कार में आग लगई। ड्राइवर में कूदकर अपनी जान बचाई। हीटर अधिक चलने से कारण कार गर्म हो गई और उसमे आग लग गई। युवक दोस्त को छोड़कर अपने घर जा रहा था। गंगानगर के रामदेव कालोनी निवासी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि उसका भाई संदीप कल अपनी कार में बठिंडा किसी काम से गया था। देर रात जब वहां से आया तो राजांवाली में अपने एक दोस्त को घर छोड़कर कार में सवार होकर वापस श्रीगंगानगर अपने घर आ रहा था। शेरेवाला के पास हुआ हादसा उन्होंने कहा कि जब संदीप अपनी कार में गांव शेरेवाला के निकट पहुंचा, तो अचानक उसे कार में कुछ जलन महसूस होने लगी। क्योंकि कार में काफी समय से हीटर चल रहा था, इसी को देखते हुए कार से बाहर उतरा, तो अचानक कार में पटाखे बजने जैसी आवाज आई और देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई।


